Home झारखंडबाल संप्रेक्षण गृह में स्नेह और अपनत्व के साथ मना दीपोत्सव, बच्चों के बीच पहुंचे हाईकोर्ट के जज

बाल संप्रेक्षण गृह में स्नेह और अपनत्व के साथ मना दीपोत्सव, बच्चों के बीच पहुंचे हाईकोर्ट के जज

by Munna Pathak

झारखंड: समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के साथ त्योहारों की खुशियां बांटने के उद्देश्य से झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JHALSA) द्वारा राज्यभर में विशेष दीपावली समारोह आयोजित किए गए| इसी क्रम में JHALSA के कार्यकारी अध्यक्ष और झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की मौजूदगी में रांची के डुमरदगा स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में एक भव्य दीपावली समारोह का आयोजन किया गया| JHALSA और DLSA रांची और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संस्थागत देखरेख में रह रहे बच्चों को अपनापन और समानता का एहसास कराना था|

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, ततपश्चात जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने बच्चों से व्यक्तिगत संवाद कर उनकी दिनचर्या, शिक्षा, स्वास्थ्य और रहन-सहन की व्यवस्था की जानकारी ली| बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हर बच्चे में अपार क्षमता होती है और कठिन परिस्थितियों से घबराने के बजाय धैर्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ना चाहिए| उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, सकारात्मक सोच रखने तथा गायन व रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया| इस मौके पर बच्चों के बीच गर्म कपड़े, कंबल, मिठाइयां और आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया| साथ ही बच्चों के लिए आयोजित निबंध लेखन, चित्रकला और रंगोली प्रतियोगिताओं के विजेताओं को जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने पुरस्कृत किया| निबंध में आशीष कुमार, चित्रकला में गौतम कुमार और रंगोली में निखिल तिर्की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया| कार्यक्रम में रांची सिविल कोर्ट के प्रधान न्यायिक आयुक्त अनिल कुमार मिश्रा, JHALSA के उप सचिव अभिषेक कुमार, DLSA सचिव राकेश रोशन सहित कई न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment