Home बिहारगांव-गांव तक डाक विभाग की पहुंच से कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार: विजय सिन्हा

गांव-गांव तक डाक विभाग की पहुंच से कृषि क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार: विजय सिन्हा

by Munna Pathak

पटना: बिहार के किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने ततः कृषि उत्पादों की गुणवत्ता जांच व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई| कृषि विभाग एवं डाक विभाग बिहार परिमंडल के बीच कृषि उपादानों यतः उर्वरक, कीटनाशी एवं बीज आदि के नमूनों के जांच प्रयोगशालाओं तक सुरक्षित एवं समयबद्ध प्रेषण को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया|कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की उपस्थिति में बिहार परिमंडल के निदेशक डाक सेवाएं श्रीमती प्रियंका जैन एवं कृषि निदेशक मुकेश कुमार लाल ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए|इस समझौते के तहत अब कीटनाशक, बीज एवं उर्वरक के नमूने डाक विभाग के माध्यम से पूरी सुरक्षा एवं गोपनीयता के साथ जांच प्रयोगशालाओं तक भेजे जा सकेंगे| इससे निजी कूरियर पर निर्भरता समाप्त होगी और नमूनों की जांच प्रक्रिया में होने वाली देरी कम होगी| बिहार के 9,673 डाकघर केंद्रों के व्यापक नेटवर्क का लाभ इस व्यवस्था को मिलेगा|

इस अवसर पर कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि डाक विभाग का सहयोग केवल कृषि उपादानों के नमूनों के प्रेषण तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि राज्य के किसानों की उन्नति और आर्थिक समृद्धि में भी इसकी महत्वपूर्ण भागीदारी होनी चाहिए| उन्होंने कहा कि डाक विभाग के माध्यम से किसानों को बीज, कीटनाशक, जैविक उर्वरक सहित अन्य आवश्यक कृषि उत्पादों की होम डिलीवरी की व्यवस्था विकसित करने की दिशा में भी पहल की जाए| साथ ही किसानों द्वारा उत्पादित जैविक एवं प्राकृतिक कृषि उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और उन्हें सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने तथा उनके विपणन एवं निर्यात को प्रोत्साहित करने में डाक विभाग सहयोग करें|श्री सिन्हा ने कहा कि हमारा उद्देश्य किसानों को केवल उत्पादन तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें बाजार से जोड़कर उनकी आय और आर्थिक समृद्धि के नए अवसर उपलब्ध कराना है|इस अवसर पर निदेशक डाक सेवाएं श्रीमती प्रियंका जैन ने कहा कि किसानों के हित में डाक विभाग अपनी सेवाओं एवं संसाधनों के माध्यम से हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment