Home आयोगएनएचआरसी गुजरात में बंधुआ मजदूरी पर सुनवाई के लिए शिविर आयोजित करेगा

एनएचआरसी गुजरात में बंधुआ मजदूरी पर सुनवाई के लिए शिविर आयोजित करेगा

by Munna Pathak

नई दिल्ली/गुजरात : राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) 2 से 3 सितंबर 2026, दो दिनों तक गुजरात के गांधीनगर में गुजरात राज्य से संबंधित मानव अधिकार उल्लंघन के कथित मामलों की सुनवाई के लिए दो दिवसीय ‘जन सुनवाई एवं शिविर बैठक’ आयोजित करने का निर्णय लिया है| एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामा सुब्रमण्यन, सदस्य न्यायमूर्ति (डॉ.) बिद्युत रंजन षडंगि एवं श्रीमती विजय भारती सयानी, शिकायतकर्ताओं और रही के संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में 2 सितंबर 2026 को प्रातः 10.30 बजे से नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी में मामलों की सुनवाई करेंगे| 2 सितंबर 2026 को पूर्ण आयोग उसके समक्ष निर्धारित मामलों की सुनवाई करेगा| अगले दिन, 3 सितंबर 2026 को एनएचआरसी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी. रामासुब्रमण्यन गुजरात में बंधुआ मजदूरी के कथित मामलों की सुनवाई करेंगे| साथ ही, आयोग की खंडपीठ, जिसमें सदस्य न्यायमूर्ति (डॉ.) विद्युत रंजन षड़ंगि और श्रीमती विजया भारती सयानी शामिल हैं, अनुपालन संबंधी मामलों तथा मानव अधिकार उल्लंघन के अन्य कथित मामलों की सुनवाई करेंगे|

तत्पश्चात आयोग दोपहर 2.00 बजे नागरिक समाज संगठनों, गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों और मानव अधिकार संरक्षकों के साथ संवाद करेगा| इसके बाद दोपहर 3.00 बजे मानव अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी, कैंप सिटिंग का समापन अपराह्न 4.15 बजे मीडिया ब्रीफिंग के साथ होगा|आयोग वर्ष 2007 से समय-समय पर विभिन्न राज्यों में शिविर बैठक आयोजित करता रहा है, ताकि न्याय प्रदान करने की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके और मानव अधिकार उल्लंघन के पीड़ितों को शीघ्र राहत एवं न्याय सुनिश्चित किया जा सके|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment