4
पटना : बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत) ने टी.बी रोगियों को स्थानीय लोक भवन में फूड बास्केट देकर उन्हें बेहतर स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी| राज्यपाल ने प्रधानमंत्री टी.बी मुक्त भारत अभियान के तहत नि-क्षय मित्र के रूप में इन मरीजों को गोद लिया है| इस अवसर पर राज्यपाल ने टी.बी मरीजों को नियमित रूप से दवा और पोषक आहार लेने को कहा| उन्होंने कहा कि बिमारी में राहत मिलने पर भी चिकित्सक के सलाह बिना दावा बंद न करें| इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती सबीहा हसनैन, राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह, राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकरिगण उपस्थित थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!