Home बिहारअस्पताल में भर्ती बच्चों से मिले मंत्री श्रवण कुमार

अस्पताल में भर्ती बच्चों से मिले मंत्री श्रवण कुमार

by Munna Pathak

नालंदा: जिले के नूरसराय प्रखंड स्थित परासी मध्य विद्यालय में मंगलवार 18 अगस्त को मध्यान भोजन खाने से 34 बच्चों की तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही ग्रामीण विकास मंत्री सह सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचे| अस्पताल पहुंचते ही उन्होंने भारती बच्चों से मुलाकात कर कुशल जाना| उन्होंने वहां उपस्थित चिकित्सकों से बच्चों की स्वास्थ्य जानकारी ली और बेहतर इलाज का निर्देश दिए| बताया जाता है कि नालंदा के नूरसराय प्रखंड स्थित परासी मध्य विद्यालय परासी में मध्यान भोजन खाने के बाद करीब 34 छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई, बच्चों की तबीयत बिगड़ते ही स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया| आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया| सभी बच्चों को अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है, जहां उनका इलाज जारी है| बच्चों से मुलाकात करने के बाद ग्रामीण विकास मंत्री ने कहा कि मिड डे मील परोसने के दौरान आखिर चूक कहां हुई, इसकी पूरी जांच कराई जाएगी| जांच में दोषी पाए जाने वाले संबंधित कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment