पटना : राजधानी पटना में सबसे बड़े रोजगार मेले का आगाज 19 अगस्त को स्थानीय ज्ञान भवन में आयोजित होने जा रहा है| यह मेला अब तक राज्य में आयोजित सबसे भव्य और बड़ा होने जा रहा है| इस मेले में प्रदेशभर के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग तथा बिःर कौशल विकास मिशन की और से इस मेला का आयोजन किया जा रहा है| पांच दिवसीय 19 से 23 अगस्त तक यह मेला ज्ञान भवन में आयोजित होंगे, इसमें देश की कई प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा लेंगी और युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी| इस मेगा जॉब फेयर में लगभग 20 हजार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है| इसमें बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज, इंश्योरेंस, रिटेल एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में रोजगार के अवसर मिलेंगे| रोजगार मेले में कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी पेमेंट्स बैंक, मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड, क्लिक्स, फ्लिपकार्ट, टीसीआई एक्सप्रेस, जॉनसन (लिफ्ट एंड एस्केलेटर), टीवीएस क्रेडिट, ट्रेंट लिमिटेड (टाटा समूह की कंपनी) और रिलायंस रिटेल समेत अन्य प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होगी|
ऑनलाइन पंजीकरण जरूरी
इसमें शामिल होने के लिए नियोजकों और अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा| इसके लिए detjob.bihar.gov.in/registration पर जाकर पंजीकरण कर सकते है, आयोजन में बिना पंजीकरण के प्रवेश नहीं मिलेगा| अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और समय पर ही साक्षात्कार के लिए पहुंचने की अपील की गई है| रोजगार मेले से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभाग की तरफ से 18002965656 टोल फ्री नंबर जारी किया गया है|अभ्यर्थी इस नंबर पर संपर्क कर रोजगार मेले, पंजीकरण और अन्य आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं| विभाग ने युवाओं से अपील किया है कि वे समय रहते पंजीकरण कर मेगा जॉब फेयर का लाभ उठाएं|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!