पटना : बिहार शिक्षा सेवा के 48 नवनियुक्त अधकारियों को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने नियुक्ति-पत्र प्रदा किया| 13 अगस्त गुरुवार को स्थानीय बापू सभागार में आयोजित नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की उपस्थिति में सभी नवनियुक्त अधिकारियों नियुक्ति-पत्र प्रदान किया गया| उन्होंने अधिकारियों से पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा जनसेवा को अपना लक्ष्य बनाने की नसीहत दी| शिक्षा मंत्री श्री तिवारी ने कहा कि शिक्षित और सक्षम समाज के निर्माण में शिक्षा विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है|अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने में योगदान देना चाहिए| सभी अधिकारी बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में अंतिम रूप से चयनित हुए हैं|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!