नालंदा : जिले के महाबोधि बी एड महाविद्यालय में बी एड सत्र 2026-28 का शुभारंभ बिहार के ग्रामीण विकास एवं सूचना जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार, महाबोधि महाविद्यालय के सचिव राजेंद्र प्रसाद, प्राचार्य डॉ. अरविन्द कुमार, जे पी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सचिव शैलेश कुमार, 38 बिहार एन सी सी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया| इस अवसर पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि शिक्षक बेहतर समाज के निर्माणकर्ता हैं| उन्होंने कहा कि मैंने आजतक कभी किसी शिक्षित व्यक्ति को न भिक मांगते देखा है और न ही उसे भुखे मरते देखा है| मंत्री ने वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा की आपलोग शिक्षकों से ज्ञान अर्जित करें क्योंकि बेहतर शिक्षक वही बन सकता है जो बेहतर छात्र रहा हो| शिक्षक समाज का दर्पण हैं और बीएड छात्रों के कंधों पर देश की आने वाली पीढ़ी को संवारने की बड़ी जिम्मेदारी है| केवल डिग्री हासिल करना उद्देश्य नहीं होना चाहिए, बल्कि छात्रों में नैतिक मूल्यों और व्यावहारिक ज्ञान का विकास होनी चाहिए| आप सिर्फ डिग्री लेने नहीं आए हैं, आप राष्ट्र निर्माता बनने आए हैं, एक अच्छा शिक्षक सैकड़ों जिंदगी बदल सकता है|
शिक्षक समाज की रीढ़ है “क्लासरूम से ही देश का भविष्य बनता है| आप बच्चों को सिर्फ किताब नहीं, संस्कार और संस्कृति भी देंग| छात्रों को नैतिकता और अनुशासन में रहकर अपनी शिक्षा पूर्ण करनी चाहिए “शिक्षक का आचरण ही सबसे बड़ा पाठ है| नशा मुक्त,भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने में आपकी सबसे बड़ी भूमिका है| “सरकार मेधावी और समर्पित शिक्षकों को हर संभव सुविधा दे रही है अभी तक महाविद्यालय 14 वर्षों के सुनहरे सफर को तय किया है कुल 1400 छात्र यहां प्रशिक्षण पाकर शिक्षक बनकर समाज की सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं| मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 354 बी एड महाविद्यालय में स्नातक की पढ़ाई शुरू करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है, राज्य में स्नातक स्तर की पढ़ाई के लिए हर परेशानियों को दूर किया जा चुका है अब पढ़ाई के लिए दूसरे राज्य जाना नहीं पड़ेगा|
पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 के बाद पूरे बिहार में शैक्षणिक माहौल बनाने का काम किया है, हर जिलों में इंजीनियरिंग कालेज पोलीटेक्निक कालेज नार्सिंग कालेज सहित कई ऐतिहासिक निर्णय का परिणाम है की बिहार के बच्चे देश में शिक्षा के क्षेत्र में सर्वोत्तम स्थान पर आते हैं| 38 बिहार बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी ने कहा कि बच्चे आप शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं आप अपने लक्ष्य को भी ध्यान में रखकर तैयारी अभी से ही करें, आपको जीवन में जो बनना उसके लिए कड़ी मेहनत करनी होगी तभी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं| महाबोधि महाविद्यालय सचिव राजेंद्र प्रसाद ने कहा छात्र मन लगाकर पढ़ाई करें सफलता जरूर मिलेगी, मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है| इस अवसर पर एनसीसी के सुबेदार मेजर ललिन्द्र टिग्गा, प्राचार्य दीपक शर्मा, डा मनोज कुमार सिंह, डा अंजनी कुमार सुमन, डा सीमा कुमारी, प्रो सुर्य प्रकाश रावत, प्रो अनिल कुमार कश्यप, प्रो अमरजीत कुमार, डा अमित कुमार, डा सचिन मिश्रा, प्रो मिनाक्षी, प्रो चंदन झा एवं प्रो शशिकांत सहित कई शिक्षक उपस्थित थे| अंत में डा अरविंद कुमार ने सभी आगंतुक अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!