Home देश -विदेशव्हाइट हाउस में बॉलरूम निर्माण पर अदालत की रोक

व्हाइट हाउस में बॉलरूम निर्माण पर अदालत की रोक

by Munna Pathak

अमेरिका: वॉशिंगटन स्थित एक फेडरल अपील्स कोर्ट ने 7 अगस्त को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को व्हाइट हाउस में प्रस्तावित 40 करोड़ डॉलर के नए विशाल बॉलरूम निर्माण पर रोक लगा दी है| हालांकि कोर्ट ने प्रशासन को सुप्रीम कोर्ट में समीक्षा की अपील करने के लिए इस फैसले पर अगले 14 दिनों के लिए रोक लगा दी है| डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया सर्किट के लिए अमेरिकी फेडरल अपील्स कोर्ट ने 2-1 के बहुमत से दिए गए फैसले में कहा, “हर राष्ट्रपति व्हाइट हाउस और उसके एग्जीक्यूटिव रेजिडेंस का स्थायी मालिक नहीं, बल्कि अस्थायी निवासी होता है| राष्ट्रपति के पास इस संपत्ति पर कोई संवैधानिक अधिकार नहीं है| यह परिसर वर्तमान और भविष्य के सभी राष्ट्रपतियों तथा अमेरिकी जनता के उपयोग के लिए बनाया और संरक्षित किया गया है|”
अदालत ने कहा, “अमेरिकी इतिहास में ऐसा कोई उदाहरण हमें नहीं मिला, जिसमें किसी राष्ट्रपति ने निजी तौर पर जुटाए गए धन का उपयोग करके व्हाइट हाउस के उन महत्वपूर्ण हिस्सों को एकतरफा ढंग से गिरा दिया हो, जिन्हें कांग्रेस ने बनाने की मंजूरी दी थी और जिनके लिए अमेरिकी कर दाताओं ने भुगतान किया था| अब तक ऐसा कभी नहीं हुआ था|”
स‍िन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, अदालत ने नेशनल ट्रस्ट फॉर हिस्टोरिक प्रिजर्वेशन के पक्ष में फैसला सुनाया| फैसले में कहा गया कि अक्टूबर 2025 में सिर्फ तीन दिनों के भीतर ट्रंप ने विचार-विमर्श किए बिना और कांग्रेस की अनुमति हासिल किए बिना, व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग को पूरी तरह ध्वस्त करवा दिया, ताकि उसकी जगह 90,000 वर्ग फुट का एक विशाल बॉलरूम बनाया जा सके| यह परियोजना निजी फंड से वित्तपोषित थी और इस पर कांग्रेस की कोई निगरानी नहीं थी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment