Home बिहारबिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

by Munna Pathak

सीतामढ़ी : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के पशुपालक किसानों और मछली पालकों को बड़ी सौगात दी है| उन्होंने 10.92 करोड़ रूपये की लागत से सीतामढ़ी के बखड़ी में बने बिहार के पहले फिश ब्रूड बैंक का शुभारंभ किया| साथ ही सीतामढ़ी में 76.60 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाले मिल्क पाउडर संयत्र का उद्घाटन भी किया|

अब राज्य में पहली बार फिश ब्रूड का उत्पादन और उन्नत मत्स्य बीज का वितरण प्रारंभ हो जाएगा| फिश ब्रूड का उत्पादन शुरू हो जाने से हैचरी संचालकों को राज्य में सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण प्रजनक मछली बीज उपलब्ध हो सकेगा| इस ब्रूड बैंक में आधुनिक वैज्ञानिक तरीके से स्वस्थ, बड़े और आनुवंशिक रूप से उन्नत मछलियों (ब्रूडर्स) को तैयार किया जाएगा, ताकि उनसे गुणवत्तापूर्ण और रोग-मुक्त बीज तैयार किया जा सके| इससे भारतीय मेजर कार्प और मछलियों की अन्य प्रजातियों को बढ़ावा मिलेगा| स्थानीय स्तर पर सस्ता और शुद्ध बीज उपलब्ध होने से न सिर्फ मछली उत्पादन एवं रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि निर्यात को भी प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही बाहरी राज्यों पर मत्स्य बीज की निर्भरता में कमी आएगी|

बनने जा रहा है अत्याधुनिक मिल्क पाउडर संयंत्र

इसी दौरान सीतामढ़ी में 76.60 करोड़ रुपये की लागत से बनने जा रहे मिल्क पाउडर संयंत्र का भी मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया| इस संयंत्र से उत्तर बिहार में दुग्ध प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन को बढ़ावा मिलेगा| यह अत्याधुनिक और पूर्णतः स्वचालित मिल्क पाउडर संयंत्र होगा, इससे प्रतिदिन 30 मीट्रिक टन अतिरिक्त मिल्क पाउडर का उत्पादन होगा| इस पहल से उत्तर बिहार के दुग्ध उत्पादक किसानों से अतिरिक्त दूध की नियमित खरीद सुनिश्चित होगी| किसानों को बेहतर एवं स्थिर मूल्य प्राप्त होगा, जिससे दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा| मिल्क पाउडर के माध्यम से दूध का दीर्घकालिक भंडारण संभव होगा, जिससे बाजार में अतिरिक्त मांग की पूर्ति की जाएगी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment