पटना : बिहार के वासहीन परिवारों को राज्य सरकार बंदोबस्ती का प्रमाण-पत्र देगी, इसके लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तैयारी प्रारंभ कर दी है| स्वतंत्रता दिवस के के पहले राज्य के 30 हजार परिवारों को बंदोबस्ती प्रमाण-पत्र वितरित किया जाएगा| ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में रहने वाले भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अभियान बसेरा शुरू किया है| ताकि राज्य के सभी वास भूमिहीन गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए कानूनी रूप से जमीन का मालिकाना हक मिल सके| राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा अभियान बसेरा योजना के तहत पात्र परिवारों को भूमि उपलब्ध करायी जा रही है| राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 15 अगस्त तक राज्य के 30 हजार वास भूमिहीन और गरीब परिवारों को वासगीत पर्चा देने का निर्णय लिया है| राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल के निर्देश पर विभाग ने बन्दोबस्ती प्रमाण पत्र देने की तैयारी शुरू कर दी है| बताया जाता है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अभियान बसेरा -2 योजना के तहत राज्य के भूमिहीन गरीब परिवारों को घर बनाने के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आदेश राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग को दिया है, जिससे कि वास भूमिहीन परिवारों को घर बनाने के लिए भूमि मिल सके| विभाग 15 अगस्त तक राज्य के महादलित, एससी, एसटी, पिछड़ा और अति पिछड़ा वर्ग और गरीब भूमिहीन परिवारों को जमीन का बन्दोबस्ती प्रमाण-पत्र वितरित करने का निर्णय लिया है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!