Home बिहारहड़ताल से उत्पन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान हो : अध्यक्ष

हड़ताल से उत्पन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान हो : अध्यक्ष

by Munna Pathak

पटना : बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने प्रदेश स्तर पर नगर निगम के सफाई कर्मियों द्वारा किए जा रहे आन्दोलन एवं हड़ताल से उत्पन्न स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है| नगर निगम के कर्मचारियों के हड़ताल से उत्पन्न स्थिति को देखते हुए श्री कुमार ने जन हित की समस्या मानते हुए विभागीय मंत्री नीतीश मिश्रा से बातचीत किया और आमजनों को इससे हो रही समस्या से अवगत कराया| उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहरी क्षेत्रों में नियमित सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है| जगह-जगह कूड़े का ढेर लगने से स्वच्छता व्यवस्था चरमरा गई है| वहीं लगातार हो रही बारिश के कारण कूड़े के सड़ने एवं जल-जमाव की समस्या बढ़ने से आम नागरिकों का जन जीवन प्रभावित होने के साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है| अध्यक्ष ने मंत्री श्री मिश्रा से कहा कि सफाई कर्मियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान निकालते हुए आंदोलन समाप्त कराने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाए| ताकि नगर निगम क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था जल्द से जल्द सामान्य हो सके और लोगों को राहत मिल सके|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment