नई दिल्ली : प्रसिद्द समाज सेवी एवं महान आंदोलनकारी अन्ना हजारे ने कहा है कि केंद्र सरकार को छात्रों के साथ अविलंब संवाद कर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान करना चाहिए, संवाद से ही लोकतंत्र में सभी समस्याओं का निदान संभव है|श्री हजारे ने कहा की नीट पेपर लीक मामले को लेकर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर छात्र अड़ा हुआ है| दिल्ली में 20 जुलाई को कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के संसद चलो मार्च के दौरान हुए लाठी चार्ज को लेकर अन्ना हजारे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है| दिल्ली में छात्रों के आंदोलन को देखते हुए श्री हजारे कल सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक अहिल्यानगर के वाडिया पार्क स्थित गांधी स्मारक पर मौन आंदोलन करने का निर्णय लिया है|उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के साथ वार्ता करके उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए| छात्रों पर हुए लाठी चार्ज से आहत अन्ना हजारे ने कहा कि लोकतंत्र में संवाद के बजाय दमन का रास्ता अपनाया जाना चिंताजनक है|उन्होंने कहा कि अहिल्यानगर के वाडिया पार्क स्थित गांधी स्मारक स्थित आंदोलन स्थल को प्रतीकात्मक रूप से “नगर का जंतर-मंतर “ नाम दिया जाएगा| उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में दमन नहीं, बल्कि संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!