Home बिहारआपदा से निपटने के लिए जन-जागरूकता आवश्यक: प्रेम कुमार

आपदा से निपटने के लिए जन-जागरूकता आवश्यक: प्रेम कुमार

by Munna Pathak

पटना: बिहार विधान अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस के अवसर पर कहा कि प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं से होनेवाली जन-धन की क्षति को कम करने के लिए जन-जागरूकता, पूर्व चेतावनी, वैज्ञानिक प्रबंधन और सामूहिक तैयारी आवश्यक है|उन्होंने कहा कि बिहार में बाढ़ सहित विभिन्न प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए समय पर चेतावनी, प्रभावी राहत व्यवस्था और जनभागीदारी महत्वपूर्ण है| नियमित जागरूकता अभियान, मॉक ड्रिल तथा प्राथमिक उपचार एवं सुरक्षित निकासी संबंधी प्रशिक्षण से आपदा के प्रभाव को कम किया जा सकता है|अध्यक्ष ने कहा कि आपदा प्रबंधन सरकार और समाज की साझा जिम्मेदारी है| उन्होंने नागरिकों से प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा सुरक्षित एवं आपदा-सक्षम समाज के निर्माण में सहयोग देने की अपील की है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment