9
पटना: बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में बिहार विधान परिषद् के कार्यकारी सभापति प्रो. (डॉ.) रामवचन राय ने शिष्टाचार मुलाकात की| इस अवसर पर दोनों सदनों से जुड़े विभिन्न विषयों तथा संसदीय कार्यप्रणाली से संबंधित विषयों पर सौहार्दपूर्ण एवं सार्थक चर्चा हुई| दोनों ने बिहार में संसदीय परंपराओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास पर सहमति जताई|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!