पटना:माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन ने बिहार लोक भवन के समीप स्थित गोलम्बर पर टीबी मुक्त वाहिनी, बिहार द्वारा आयोजित राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम,‘टीबी मुक्त बिहार जन-भागीदारी अभियान’ का शुभारंभ किया|तथा टीबी के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित मोटर साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया|
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि टीबी के खिलाफ लड़ाई में जन-जागरूकता और सही जानकारी बहुत जरूरी है|लोगों को टीबी के लक्षण, जांच और इलाज के बारे में जानकारी देकर इस अभियान को और प्रभावी बनाया जा सकता है|उन्होंने टीबी चैम्पियंस और अभियान से जुड़े लोगों को टीबी योद्धा बताते हुए उनके प्रयासों की सराहना की|उन्होंने कहा कि बिहार के लोग जब किसी उद्देश्य को अपनाते हैं,तो पूरे जोश और मेहनत के साथ उसे पूरा करते हैं|पिछले तीन महीनों में लगभग 3 करोड़ लोगों की मोबाइल एक्स-रे के जरिए स्क्रीनिंग की जा चुकी है|उन्होंने कहा कि टीबी की जल्द पहचान और समय पर इलाज के लिए ऐसे प्रयास महत्वपूर्ण हैं|
राज्यपाल ने लायंस क्लब, टीबी मुक्त वाहिनी, टीबी चैम्पियंस एवं अभियान से जुड़े सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से बिहार को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है|इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती सबीहा हसनैन,राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह,टीबी मुक्त वाहिनी के सचिव सुदेश्वर सिंह,लायंस क्लब इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 322ई की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्रीमती संगीता नंदा,राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारीगण एवं कर्मीगण,टीबी चैम्पियंस तथा अन्य लोग उपस्थित थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!