पटना: बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने केंद्र सरकार द्वारा रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए सभी छह अनिवार्य रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ोतरी किए जाने पर बिहार के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त की है| डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था और खाद्य सुरक्षा की रीढ़ हैं| किसानों को उनकी उपज का उचित और लाभकारी मूल्य मिले, यह केंद्र सरकार की कृषि नीति का महत्वपूर्ण उद्देश्य रहा है| रबी विपणन सत्र 2027-28 के लिए MSP में की गई वृद्धि से किसानों को अपनी फसलों का बेहतर मूल्य प्राप्त करने में सहायता मिलेगी| उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने गेहूं का MSP 2,610 रुपये प्रति क्विंटल, जौ का 2,286 रुपये, चना का 5,958 रुपये, मसूर का 7,390 रुपये, रेपसीड एवं सरसों का 6,613 रुपये तथा कुसुम का 7,215 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है| गेहूं में 25 रुपये, जौ में 136 रुपये, चना में 83 रुपये, मसूर में 390 रुपये, रेपसीड एवं सरसों में 413 रुपये तथा कुसुम में 675 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है| उन्होंने कहा कि कुसुम में 675 रुपये तथा रेपसीड एवं सरसों में 413 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि विशेष रूप से उल्लेखनीय है| सरकार के अनुसार यह वृद्धि उस नीति के अनुरूप है, जिसके तहत MSP को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम-से-कम 1.5 गुना के स्तर पर रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!