नई दिल्ली: बिहार को डिजिटल स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के अंतर्गत बेगूसराय जिले को पांच (5) लाख से अधिक आबादी वाले जिलों की श्रेणी में “Best Performing Model District” के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है| यह प्रतिष्ठित सम्मान आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के 8 वर्ष एवं आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (ABDM) के 5 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) द्वारा आयोजित ‘आरोग्य मंथन 2026’ कार्यक्रम के दौरान नई दिल्ली के विज्ञान भवन, में प्रदान किया गया| भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी.नड्डा द्वारा यह पुरस्कार अरविंद कुमार वर्मा, IAS, विशेष सचिव, स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति (BSSS) को प्रदान किया गया|
बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग,अंतर्गत बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति (BSSS) के नेतृत्व में राज्य में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के विभिन्न घटकों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं विस्तार की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है| डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने, स्वास्थ्य संस्थानों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को डिजिटल हेल्थ इकोसिस्टम से जोड़ने तथा नागरिकों के लिए डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है| बेगूसराय की यह राष्ट्रीय उपलब्धि जिला प्रशासन, जिला (ABDM) टीम, स्वास्थ्य संस्थानों, स्वास्थ्यकर्मियों एवं अन्य संबंधित हितधारकों के समन्वित प्रयासों का परिणाम है| यह सम्मान जिले में (ABDM) के प्रभावी क्रियान्वयन तथा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए किए गए प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान को दर्शाता है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!