बिहार/झारखंड: अपराधियों पर नकेल कसने की मुहीम के तहत एसटीएफ के स्तर से सघन कार्रवाई लगातार जरी है| इसी क्रम में झारखंड राज्य के गोड्डा जिले के महगामा और पटना जिला के बाढ़ में दो अलग-अलग मिनीगन फैक्ट्री का उद्भेदन किया गया| इन दोनों स्थानों पर छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में देसी,अर्द्धनिर्मित हथियार तथा हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं| इस मामले को लेकर एसटीएफ के स्तर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, महागामा थाना क्षेत्र के घाट बलिया गांव में बिहार एसटीएफ और झारखंड पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई की गई| इस दौरान फैक्ट्री के संचालक कारीगर हराधन मिर्धा को भी गिरफ्तार किया गया| हथियार बनाने के उपकरण समेत अन्य सामान बड़ी संख्या में पाए गए हैं| देशी बंदूक-1, अर्द्धनिर्मित पिस्टल-1, जिंदा कारतूस-1, लेथ मशीन-1, मिलिंग मशीन-3, ड्रिल मशीन-3, इलेक्ट्रिक वेल्डिंग मशीन-1, मोबाइल-3 समेत अन्य कई सामान बड़ी संख्या में पाए गए हैं|
वहीं, बाढ़ थाना के बनारसी घाट गांव में छापेमारी कर अवैध मिनीगन फैक्ट्री का खुलासा किया गया| इस दौरान हथियार बनाने वाले कारिगर के साथ ही तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है| इसमें कौशल कुमार, रेखा देवी, गौरव कुमार पांडेय और सोनू कुमार शामिल हैं| इनके पास से 5 अर्धनिर्मित कट्टा-5, जिंदा कारतूस-12, अर्द्धनिर्मित बैरल-3, बेस मशीन-3, ग्राइंडर मशीन-2, 62 हजार नगद समेत अन्य सामान शामिल हैं| सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास का पता पुलिस द्वारा लगाया लगाया जा रहा है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!