Home बिहारएनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का मंत्री ने किया उद्घाटन

एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का मंत्री ने किया उद्घाटन

by Munna Pathak

नालंदा: 38 बिहार बटालियन एनसीसी के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-VIII) का मंगलवार को नालंदा जिले में शुभारंभ हुआ| शिविर का उद्घाटन ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी और डिप्टी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल अजय कुमार ने संयुक्त रूप से किया| इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि एनसीसी सिर्फ एक यूनिफॉर्म नहीं है, ये अनुशासन, देशभक्ति और नेतृत्व की ट्रेनिंग है| जो छात्र आज मेहनत करेंगे, वही कल देश के जिम्मेदार नागरिक बनेंगे| कैडेटों के अनुशासन और ऊर्जा की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही देश का वास्तविक आधार है| उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार युवाओं के समग्र विकास और कौशल उन्नयन के लिए निरंतर समर्पित है|
सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि युवाओं से राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सुधारों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया|एनसीसी के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविर युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और चरित्र संवर्धन में मील का पत्थर साबित होते हैं| कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी एवं कर्नल अजय कुमार ने कैडेटों का स्वागत करते हुए शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला| उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, राष्ट्रीय एकता और सेवा भावना विकसित करने का उत्कृष्ट मंच है| उन्होंने कैडेटों को शिविर के दौरान हथियार प्रशिक्षण, ड्रिल, शारीरिक दक्षता और आपदा प्रबंधन जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment