Home बिहारमुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत राशि का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत राशि का किया शुभारंभ

by Munna Pathak

पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ‘संकल्प सभागार’ में आयोजित आनुग्राहिक राहत वितरण कार्यक्रम के दौरान बढ़ प्रभावित 8 लाख 27 हजार 472 परिवारों के बैंक खातों में 7 हजार रूपये प्रति परिवार के दर से कुल 579.23 करोड़ रूपये की आनुग्राहिक राहत राशि का डी.बी.टी. के माध्यम से अंतर्न का शुभारंभ किया| कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य प्रभावित लोगों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधओं के संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी|
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ की इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, सहायता और सुरक्षा उपलब्ध कराना है| सरकार पूरी संवेदन-शीलता के साथ बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है| राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी| उन्होंने कहा कि राज्य के 15 जिले, 88 प्रखण्ड, 575 ग्राम पंचायत एवं 2,642 गांव तथा 21 शहरों के 136 वार्ड के लगभग 50 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं| करीब 55 हजार हेक्टेयर भूमि पर बाढ़ का प्रभाव पड़ा है जिसके कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है| प्रभावित क्षेत्रों में हर स्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों को तेजी से संचालित किया जा रहा है| मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों को भोजन उपलब्ध कराने के लिए 1,200 से अधिक सामुदायिक रसोई संचालित की जा रही हैं| इन सामुदायिक रसोइयों के माध्यम से अब तक लगभग 1.28 करोड़ थालियां परोसी जा चुकी हैं|उन्होंने

अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को भोजन, पेयजल, दवा एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराई जाएं| एन.डी.आर.एफ. और एस.डी.आर.एफ. की 21 टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं| उन्होंने कहा कि जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक राहत एवं सहायता सुविधाएं निरंतर जारी रहेंगी| प्रभावित लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी| कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी,बिजेन्द्र प्रसाद यादव, आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, ऊर्जा सचिव अजय कुमार यादव, स्वास्थ्य सचिव कुमार रवि, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव बी. कार्तिकेय धनजी, जल संसाधन विभाग के सचिव डाॅ. चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment