Home आधी-आबादीमहिलाओं को मिला रक्षाबंधन से पूर्व पांच पिंक बसों की सौगात

महिलाओं को मिला रक्षाबंधन से पूर्व पांच पिंक बसों की सौगात

by Munna Pathak

पटना : आगामी रक्षाबंधन को लेकर राज्य सरकार के स्तर से महिलाओं के लिए खास पहल की गई है| महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन सुविधायुक्त, आरामदायक परिवहन यात्रा के लिए वातानुकूलित (एसी) पिंक बसों की शुरुआत की गई है| प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के अंतर्गत बिहार को एसी युक्त इलेक्ट्रिक बस मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है| इस योजना के शुरुआत में पांच बसें राजधानी पटना और इसके आस-पास के शहरों को जोड़ते हुए महिलाओं के लिए विशेष रूप से संचालित किया गया है| ये सभी बस लो फ्लोर और बैटरी चालित हैं, जिससे महिलाओं को आराम के साथ-साथ पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन का बेहतर विकल्प उपलब्ध कराया जा रहा है| बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) के अनुसार, इन पांच एसी ई-पिंक बसों में से दो-दो बसें पटना से पालीगंज और बेली रोड के कमरूट पर चल रही हैं, जबकि एक बस पटना से बिहटा की ओर जा रही है|
एसी बस का किराया
पटना से पालीगंज रूट(अप): 121 रुपये, दुल्हिन बाजार:108 रुपये, बिक्रम: 84 रुपये, नौबतपुर:70 रुपये और दानापुर रेलवे स्टेशन: 40 रुपये रखा गया है|
पालीगंज से पटना (डाउन): दुल्हिन बाजार:14 रुपये, बिक्रम: 38 रुपये, नौबतपुर:51 रुपये, दानापुर रेलवे स्टेशन: 82 रुपये और गांधी मैदान: 121‌ रुपये|
टना से बिहटा आईआईटी के लिए सेवा:
कारगिल चौक से मल्टीमॉडल हब, इनकम टैक्स चौराहा: 13-13 रुपये सचिवालय, चिड़ियाघर:18 रुपये, गोला रोड: 24 रुपये, सगुना मोड़ : 37, दानापुर रेलवे स्टेशन:42, शिवाला मोड़:55, हंगामा वाटर पार्क:66, बिहटा और बिहटा आईआईटी-72 रुपये किराया रखा गया है| पथ निर्माण निगम के मुताबिक, बिहार को कुल 400 एसी इलेक्ट्रिक बसे मिलनी हैं, जिनमें से 50 पिंक बसें महिलाओं के लिए विशेष रूप से संचालित की जाएंगी| एसी सुविधा के कारण गर्मी के मौसम में भी महिलाओं का सफर आरामदायक रहेगा, इलेक्ट्रिक होने के कारण ये बसें प्रदूषण कम करने और हरित परिवहन को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होंगी|वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में 100 पिंक बसें पहले से संचालित हो रही है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment