पटना : बिहार में गन्ना की खेती करने वाले किसानों को अनुदानित दर पर 44 प्रकार के यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे| इसके लिए राज्य सरकार ने गन्ना यंत्रीकरण योजना की शुरुआत की है| इस योजना के लिए 1 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू क्र दी गयी है|ज्ञात हो कि राज्य सरकार द्वारा बिहार में गन्ना की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गन्ना यंत्रीकरण योजना शुरू किया गया है|
ताकि गन्ना की खेती करने वाले किसानों को बुआई से लेकर गन्ना की कटाई तक के लिए कम लागत में आधुनिक यंत्र उपलब्ध कराया जा सके| इस योजना के तहत किसानों को 44 प्रकार के यंत्र अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे| गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत यंत्रो की खरीद करने पर सामान्य वर्ग के कृषकों को 40 प्रतिशत एवं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कृषकों को 50 प्रतिशत अथवा यंत्र विशेष के लिए निर्धारित अधिकतम अनुदान देय होगा| साथ ही यंत्र बैंक पर 80 प्रतिशत अधिकतम 8 लाख रुपये तक अनुदान मिलेगा|
बताया जाता है कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गन्ना खेती में श्रमिकों की कमी, बढ़ती मजदूरी दर, कृषि कार्यों के बढ़ते खर्च और आधुनिक यंत्रों के सीमित उपयोग को देखते हुए किसानों की आय बढ़ाने और लागत घटाने के लिए गन्ना खेती में आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने हेतु यह योजना लाई गई है|
किसानों के लिए पात्रता
गन्ना उद्योग विभाग के मुताबिक केवल गन्ना किसान ही इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगे| 20 हजार से अधिक के अनुदान पर एलपीसी, अद्यतन मालगुजारी रसीद और वंशावली देना अनिवार्य है| वहीं 20 हजार तक अनुदान पर एलपीसी, लगान रसीद की आवश्यकता नहीं है| इसी प्रकार 20 हजार तक अनुदान पर गैर-रैयत (वास्तविक बटाईदार) कृषक भी पात्र होंगे| अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी| गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार आवेदन से लेकर भुगतान तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन होगी,आवेदन का सत्यापन ऑनलाइन किया जाएगा|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!