Home बिहारराज्य आपदा मोचन बल का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण : मंत्री

राज्य आपदा मोचन बल का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण : मंत्री

by Munna Pathak

पटना : आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री रत्नेश सादा ने 3 अगस्त सोमवार को आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) में संविदा के आधार पर चयनित पूर्व सैनिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया| इस अवसर पर राज्य आपदा मोचन बल में कुल 78 पूर्व सैनिकों को संविदा के आधार पर नियुक्ति पत्र वितरित किए गए| इनमें निरीक्षक (कार्यपालक) के 19, अवर निरीक्षक (कार्यपालक) के 32, हेड कांस्टेबल (ग्राउंड ड्यूटी/रेडियो ऑपरेटर) के 23 और हेड कांस्टेबल/कांस्टेबल (चालक) के 04 पद शामिल हैं|
इस अवसर पर विभागीय सभागार में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री ने सभी चयनित पूर्व सैनिकों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी| उन्होंने कहा कि राज्य आपदा मोचन बल का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण है| यह केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में लोगों का जीवन बचाने का संकल्प है| उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय सेना में अर्जित अनुभव, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ सभी नियुक्त कर्मी राज्य आपदा मोचन बल को और अधिक सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे|इसकी अध्यक्षता कर रहे आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने कहा कि भारतीय सेना से प्राप्त प्रशिक्षण, अनुशासन एवं कार्य संस्कृति राज्य आपदा मोचन बल के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी| उन्होंने कहा कि संविदा पर नियुक्त सभी पूर्व सैनिक समर्पण, प्रतिबद्धता एवं अनुशासन के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और आपदा के समय त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे|कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन विभाग के अपर सचिव मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, समादेष्टा, राज्य आपदा मोचन बल राजेश कुमार, मंत्री के आप्त सचिव दुर्गेश कुमार,सुनील कुमार वर्मा, राज्य आपदा मोचन बल के उप समादेष्टा मो.अनवर जावेद अंसारी, आपदा प्रबंधन विभाग के उप-सचिव पंकज कुमार कमल सहित विभागीय अधिकारियों एवं राज्य आपदा मोचन बल के पदाधिकारी उपस्थिति रहे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment