Home सामाजिकतीन चरणों में होंगे शिक्षकों के तबादले : शिक्षा मंत्री

तीन चरणों में होंगे शिक्षकों के तबादले : शिक्षा मंत्री

by Munna Pathak

पटना : शिक्षकों के लिए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने दी बड़ी सौगात, शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले की बहुप्रतीक्षित अधिसूचना शुक्रवार 17 जून 2026 को जारी कर दी| बिहार राज्य शिक्षक स्थानांतरण नियमावली, 2026 के तहत शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया के लिए विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी गई है| शिक्षा मंत्री ने कई मौकों पर जुलाई में ही स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू करने और पोर्टल खोले जाने की बात कही थी| राज्य कैबिनेट द्वारा बीते 24 जून को तबादला नीति को मंजूरी दी गई थी|जारी अधिसूचना के मुताबिक शिक्षकों के समायोजन/समानुपातीकरण, पारस्परिक स्थानांतरण तथा सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी| शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए ऑनलाइन पोर्टल 29 जुलाई 2026 से खुल जाएगा, इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षक 5 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे| इस अवधि में समायोजन/समानुपातीकरण तथा पारस्परिक स्थानांतरण के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे|
जारी कार्यक्रम के अनुसार पहले चरण में 7 अगस्त से 9 सितंबर तक समायोजन व समानुपातीकरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, इस अवधि में सूची का प्रकाशन, अपील और उसका निष्पादन किया जाएगा|
दूसरे चरण में 10 से 14 सितंबर तक जिला, प्रमंडल और राज्य स्थापना समिति द्वारा पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी|तीसरे और आखिरी चरण में सामान्य स्थानांतरण की प्रक्रिया संपन्न होगी, सामान्य तबादले के लिए विद्यालयवार रिक्तियों की संशोधित सूची 16 सितंबर को प्रकाशित की जाएगी| इसके बाद शिक्षक 17 से 23 सितंबर तक अपनी वरीयता के अनुसार विद्यालयों का चयन कर सामान्य स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकेंगे|
विभाग द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार सभी जिला, प्रमंडल एवं राज्य स्थापना समितियां निर्धारित अवधि में कार्यवाही पूरी करेंगी तथा प्राप्त अपीलों का भी समयबद्ध निष्पादन किया जाएगा|शिक्षा विभाग ने सभी पात्र शिक्षकों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने तथा विभागीय निर्देशों का पालन करने की अपील की है| विभाग ने स्पष्ट किया है कि स्थानांतरण की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराई जाएगी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment