झारखंड: अखिल भारतीय पुलिस खेलकूद नियंत्रण बोर्ड के तत्वावधान में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ राजधानी रांची में गुरुवार को राज्यपाल संतोष गंगवार ने होटवार स्थित आर्चरी ग्राउंड, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया| इस प्रतियोगिता का मेजबानी इस बार झारखंड पुलिस कर रही हैं, यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 22 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक चलेगी| इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के पुलिस संगठनों एवं केंद्रीय पुलिस संगठनों की कुल 29 टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें कुल 432 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और तीरंदाजी कौशल का प्रदर्शन करेंगे, पूरी प्रतियोगिता के दौरान कुल 37 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी|
तीसरी बार मेजबानी कर रहा है झारखंड:
झारखंड पुलिस को इस राष्ट्रीय स्तर की तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी करने का अवसर तीसरी बार मिला है| इससे पूर्व वर्ष 2013 और वर्ष 2016 में भी झारखंड ने सफलतापूर्वक इस प्रतियोगिता का आयोजन किया था| आयोजन के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए 16 समितियों और उप-समितियों का गठन किया गया है| इस व्यवस्थापक समिति की अध्यक्ष डीजीपी तदाशा मिश्रा और संगठन सचिव एडीजी प्रिया दुबे हैं|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!