पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार ए.आई.नीति 2026 (Bihar Artificial IntelligencePolicy 2026) को लेकर समीक्षा बैठक की|बैठक में सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से ए.आई. नीति के विभिन्न प्रावधानों, निवेश को प्रोत्साहित करने, युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने तथा ए.आई. के विकास के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे को मजबूत करने को लेकर बनाई गई Bihar Artificial Intelligence Policy 2026 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी| बैठक में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) के क्षेत्र में राज्य को अग्रणी बनाने पर जोर दिया गया| मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में ए.आई. कंपनियों, स्टार्टअप्स और डिजिटल उद्यमों के लिए बेहतर अवसर विकसित किए जाएं, ताकि राज्य नई तकनीक और नवाचार का प्रमुख केंद्र बन सके| मुख्यमंत्री ने संबंधित विभाग को नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक विशेष टीम गठित करने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया|बिहार ए.आई. नीति 2026 का उद्देश्य राज्य में नई तकनीक, नवाचार, कौशल विकास और डिजिटल उद्यमिता को बढ़ावा देना है, ताकि बिहार के युवाओं को नए अवसर मिलें और राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिले|बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, सूचना प्रावैधिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह उपस्थित थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!