पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में सूचना एवं जन-संपर्क विभाग की समीक्षा बैठक की| मुख्यमंत्री ने सरकार की योजनाओं, विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी पहलों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया|बैठक सूचना सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभाग के कार्यों की अद्यतन जानकारी दी| उन्होंने विभाग की प्राथमिकतायें, सरकारी की कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए किये जा रहे कार्य तथा माध्यमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी| मुख्यमंत्री ने कहा कि सूचना एवं जन-संपर्क विभाग सरकार और जनता के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी है| विभाग यह सुनिश्चित करे कि जनहित से जुड़ी सूचनायें समय पर लोगों तक पहुंचे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाए| उन्होंने कहा कि सूचना एवं जन-संपर्क विभाग सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और विकास कार्यों की जानकारी सरल एवं प्रभावी तरीके से आम जनता तक पहुंचायें, ताकि लोग योजनाओं के प्रति जागरूक हों और उनका लाभ शीघ्र उठा सकें| मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों, विधि-व्यवस्था तथा अन्य महत्वपूर्ण जनहित के मुद्दों की निगरानी तथा नकारात्मक एवं भ्रामक खबरों पर त्वरित कार्रवाई के लिए क्विक रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय करने को लेकर कार्य किया जाय|
उन्होंने पत्रकारों की पेंशन योजना से संबंधित नियमों और प्रावधानों की जानकारी सभी को प्राप्त हो ताकि पत्रकारों को इसकी जानकारी मिल सकें और वे लाभान्वित हो सकें| मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की सभ्यता एवं संस्कृति का वैष्विक स्तर पर प्रचार प्रसार हो| बिहार के लोग जो अन्य राज्यों में या विदेशों में रहते है उनसे जुड़ें, बिहार के संबंध में फीडबैक लें तथा बिहार की खासियत एवं बढ़ते बिहार की उपलब्धियों से अवगत करायें| बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार, निदेशक,सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग श्रीमती गुंजन सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!