Home पर्यटनगंगा पथ पर डबल डेकर बस का लोगों में बढ़ा आकर्षण

गंगा पथ पर डबल डेकर बस का लोगों में बढ़ा आकर्षण

by Munna Pathak

पटना: राजधानी पटना के जेपी गंगा पथ पर गंगा की लहरों और ठंढी हवाओं के संग राजधानी के ऐतिहासिक स्थलों के सफर का आनंद सथानीय लोगों संग पर्यटकडबल डेकर बस के माध्यम से उठा रहे हैं|जेपी गंगा पथ पर बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के माध्यम से संचालित डबल डेकर बस लगातार लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है| पिछले वर्ष सितंबर में शुरू हुई इस सेवा का अब तक 10 हजार से अधिक लोग आनंद उठा चुके हैं| गंगा पथ पर पर्यटन को नया आयाम देने वाली यह पहल स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को भी खूब पसंद आ रही है|
360 डिग्री नजारे के साथ ऐतिहासिक स्थलों का दीदार:
डबल डेकर बस से दीघा घाट से कंगन घाट तक का सफर कराया जाता है| ऊपरी डेक से गंगा और पटना शहर का 360 डिग्री विहंगम दृश्य इस सफर को खास बनाता है| यात्रा के दौरान गोलंबर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट जैसे प्रमुख स्थलों का दीदार कराया जाता है| बस में यात्रियों की सुविधा के लिए टॉयलेट, रेफ्रिजरेटर और गाइड की सुविधा भी उपलब्ध है|
50 रुपये में एक तरफ, 100 रुपये में दोनों तरफ का सफर:
40 सीटों वाली बस में 20 वातानुकूलित सीटें निचले डेक पर और 20 सीटें ऊपरी डेक पर हैं| एक तरफ का किराया 50 रुपये, जबकि दोनों तरफ का किराया 100 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित है| बस का परिचालन फिलहाल शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक किया जा रहा है|
अब जन्मदिन को भी मना सकेंगे यादगार:
निगम ने डबल डेकर बस को जन्मदिन जैसे खास अवसरों के लिए बुक करने की सुविधा भी शुरू की है| इसके लिए 4 हजार रुपये प्रति ट्रिप किराया निर्धारित किया गया है| इससे परिवार और दोस्तों के साथ गंगा पथ पर सफर करते हुए खास पलों को यादगार बनाने का नया विकल्प राजधानी वासियों को मिल रही है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment