पटना: बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद् सचिवालय के विभिन्न पदों पर आयोजित भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों के बीच विधान परिषद् उपभवन सभागार में नियुक्ति-पत्र प्रदान किए| इस भर्ती के अंतर्गत डाटा एंट्री ऑपरेटर के 33 एवं निम्न वर्गीय लिपिक के 10 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए गए| सभापति अवधेश नारायण सिंह एवं बिहार विधान परिषद् के सचिव शिव गोपाल मिश्र ने सभी चयनित अभ्यर्थियों एवं उनके परिवारजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं| इस अवसर पर बिहार विधान परिषद् के निदेशक ज्ञान प्रकाश, उप सचिव मिथिलेश कुमार झा, नवीन कुमार मिश्र, मनोज कुमार, राजेश कुमार चौधरी,संजय कुमार एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!