Home अपराधएसएसबी ने 19 बोरा यूरिया के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया

एसएसबी ने 19 बोरा यूरिया के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया

by Munna Pathak

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले के अगरवा सीमा चौकी पर तैनात एसएसबी 71 वीं वाहिनी को सूचना मिली की अगरवा गांव के यूरिया खाद एवं अन्य प्रतिबंधित सामान की तस्करी नेपाल में की जा रही है| सूचना मिलते ही समवाय प्रभारी द्वारा बाह्य सीमा चौकी रेगनिया को सूचित करते हुए विशेष गश्ती दल का गठन कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए| सहायक उप निरीक्षक दिलीप रबि दास के नेतृत्व में तीन अन्य कार्मियों को शामिल कर विशेष गश्ती दल रवाना किया गया| सूचना के आधार पर गश्ती दल द्वारा संदिग्ध स्थान पर पहुंचकर निगरानी की गई| इस दौरान कुछ व्यक्तियों को साइकिल पर तथा कुछ व्यक्तियों को सिर पर लादकर यूरिया खाद के बोरे एवं अन्य सामान भारत से नेपाल की ओर ले जाते हुए देखा गया| सुरक्षा बल के जवानों को देखते ही तस्करों ने नेपाल की ओर भागने का प्रयास किया| पीछा करने पर कुछ व्यक्ति साइकिल एवं सामान छोड़कर नेपाल की ओर भाग गए, जबकि दो व्यक्तियों को मौके पर पकड़ लिया गया| पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान प्रभु मुखिया के पुत्र, उम्र 18 वर्ष तथा अमीरखा मुखिया, पुत्र जयराम मुखिया, उम्र 19 वर्ष, दोनों निवासी ननसागरा घाट, डाकघर एवं थाना सिमरौनगढ़, जिला बारा, मधेश प्रदेश, नेपाल के रूप में हुई| दोनों से सामान से संबंधित वैध दस्तावेज एवं बिल प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे कोई संतोषजनक उत्तर अथवा वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके| कार्रवाई के दौरान 19 बोरा भारत निर्मित यूरिया खाद (प्रति बोरा 45 किलोग्राम), कुल 855 किलोग्राम यूरिया, 50 किलोग्राम खैनी तथा 04 साइकिल बरामद कर सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत जब्ती की कार्रवाई की गई| जब्त किए गए यूरिया खाद, खैनी एवं साइकिल को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु सीमा शुल्क कार्यालय, मोतिहारी में जमा करने को कहा गया है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment