Home बिहारमुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना से युवा कर रहे हैं स्व-रोजगार

मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना से युवा कर रहे हैं स्व-रोजगार

by Munna Pathak

पटना : बिहार सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं में उद्यमिता एवं स्व-रोजगार को बढ़ावा देने तथा उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्द्र्शय से वर्ध 2023 में मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना की शुरुआत की गयी थी| इस योजना के माध्यम से अल्पसंख्यक युवाओं को अपना उद्यम स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जा रही है| योजना के तहत ऋण वितरण के लिए राशि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, बिहार सरकार द्वारा उद्योग विभाग, बिहार सरकार को उपलब्ध कराई जाती है| लाभुकों का चयन एवं ऋण राशि का वितरण उद्योग विभाग द्वारा किया जाता है| वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना के अंतर्गत कुल 1,247 लाभुकों के बीच 100 करोड़ की ऋण राशि वितरित की गई| वहीं, योजना के प्रारंभ से अब तक कुल 3,741 लाभुकों को 270 करोड़ की ऋण राशि प्रदान की जा चुकी है|इस योजना के माध्यम से युवाओं को अपने व्यवसाय एवं उद्यम शुरू करने का अवसर मिल रहा है| इससे स्व-रोजगार को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है| बिहार सरकार अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं के आर्थिक सशक्तिकरण एवं बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment