नालंदा : ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने आज नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड में 119 लाभुकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया| इस अवसर पर उन्होंने पांच लाख रूपये से अधिक राशि के चेक लाभुकों को प्रदान किया| मंत्री ने शौचालय निर्माण के लिए जीविका दीदियों को आर्थिक सहयोग दिया, कुल 29 जीविका दीदियों को 10-10 हजार रुपये की सहयोग राशि का चेक प्रदान किया| मुख्यमंत्री परिवार लाभ योजना के अंतर्गत दो लाभुकों को 20-20 हजार रुपये का चेक सौंपा| इसकेअलावे 54 लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया, जिससे उन्हें भूमि संबंधी अधिकार मिल सकेंगे| अग्निकांड से फसल क्षति झेलने वाले किसानों को भी उन्होंने सहायता राशि देकर राहत पहुंचाई| कुल 34 लाभुकों को फसल क्षति के मुआवजे के रूप में 1,90,524 रुपये का चेक उन्होंने वितरित किया|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!