Home बिहारबिहार से छह अंतर्राज्यीय मार्गों पर परिचालित होंगी बसें

बिहार से छह अंतर्राज्यीय मार्गों पर परिचालित होंगी बसें

by Munna Pathak

पटना : बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की अंतर्राज्यीय सेवाओं को सशक्त बनाने की सीधा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है| बिहार से विभिन्न राज्यों के बीच परिचालन के लिए नई एसी एवं नॉन एसी डीलक्स बसें पटना पहुंचने लगी हैं| कुल 149 बसों में से 78 बसें स्थानीय फुलवारीशरीफ बस डिपो में पहुंच चुकी हैं, शेष बसें इस माह के अंत तक पटना पहुंच जाएंगी| इन आधुनिक बसों का संचालन मुख्य रूप से आगामी त्योहारी सीजन में शुरू होगा, हालांकि कुछ बसें वर्तमान में पटना-देवघर (श्रावणी मेला) रूट पर सेवा देने लगी हैं|
बिहार से छह राज्यों के बीच होगा परिचालन
निगम के मुताबिक, यह बसें बिहार से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड के बीच चलाई जाएंगी| इससे बिहारी कामगारों, छात्रों, व्यापारियों और परिवारों को किफायती दर पर आरामदायक यात्रा का विकल्प मिलेगा| त्योहारों के दौरान घर लौटने वाले प्रवासी मजदूरों और विद्यार्थियों के लिए यह सुविधा विशेष रूप से लाभदायक साबित होगी| बीते दिनों हरियाणा और बिहार के बीच सीधे बस संचालन के लिए सहमती बनी है, जबकि अन्य राज्यों से बातचीत का दौर जारी है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment