पटना : बिहार लोक भवन तथा कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिहार लोक भवन में “एक शाम शहीदों के नाम ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया| आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जेनरल (सेवानिवृत) सैयद अता हसनैन एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिरकत कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्ण नमन किया| इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे देष में मनाया जा रहा है| राज्यपाल के द्वारा एक “एक शाम शहीदों के नाम ” के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, इसमें कर्नल वी.पी. सिंह एवं उनकी टीम ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया| देश की रक्षा करने वालों का सम्मान हम सभी करते हैं| देश की आजादी असंख्य राष्ट्रभक्तों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है| शहीदों के बलिदान के कारण ही आज हमारा राष्ट्र स्वतंत्र एवं सुरक्षित है| स्वतंत्रता दिवस हमें अपने वीर सपूतों के योगदान को स्मरण करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने की प्रेरणा देता है| उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पिछले 80 वर्षों में देश ने अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है\ भारत में शांति है और दुनिया के अनेक हिस्सों में युद्ध एवं अशांति है| भारत पूरी दुनिया को मानवता और शांति का संदेश दे रहा है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!