पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में परेड की सलामी लेने के पश्चात 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडोत्तोलन किया| इस अवसर पर बिहार वासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 80वें स्वतंत्रता के अवसर पर में सर्वप्रथम समस्त देश वासियों और बिहार की 14 करोड़ जनता को देश की 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं| आज हम सब 80वें स्वतंत्रता दिवस के इस पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैं| आज का यह पावन दिन हमें हमारे राष्ट्र के गौरवशाली इतिहास की याद दिलाता है| यह दिन उन महान स्वतंत्रता सेनानियों और अमर वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का प्रतीक है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आज़ादी दिलाई| मैं इस पावन अवसर पर सभी स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करता हूं| उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता केवल हमारा अधिकार नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी भी है|आज का बिहार “सेवा, संकल्प, समर्पण” की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है| आज का पावन दिवस विकसित भारत के निर्माण में बिहार की अग्रणी भूमिका का संकल्प लेने का दिन है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!