पटना : कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, द्वारा “हर घर तिरंगा अभियान-2026 ” के तहत आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में स्थानीय जेपी गोलंबर से कारगिल चौक पटना तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया| देश भक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-पटत इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया| तिरंगा यात्रा में शामिल प्रतिभागियों की सुविधा एवं सेवा के लिए बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (COMFED) द्वारा यात्रा मार्ग में ‘सुधा’ का विशेष स्टॉल लगाया गया| इस स्टॉल के माध्यम से तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को निःशुल्क सुधा जल, लस्सी एवं छाछ सहित अन्य पेय पदार्थ उपलब्ध कराए गए| इस अवसर पर बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, ने ‘सुधा’ द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया| इस दौरान COMFED के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य सचिव का स्वागत किया गाया|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!