Home बिहारराशन कार्ड के ऑफलाईन आवेदनों को किया जाएगा ऑनलाईन : अभय

राशन कार्ड के ऑफलाईन आवेदनों को किया जाएगा ऑनलाईन : अभय

by Munna Pathak

पटना : राज्य के सभी अनुमंडल पदाधिकारी को राशन कार्ड के लिए प्राप्त ऑफलाईन आवेदन को यथा शीघ्र ऑनलाईन करने का निर्देश दिया गया है| यह निर्देश खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में दिया गया|वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई इस बैठक में कहा गया है कि सभी प्राप्त आवेदनों को प्रमाणित करने के बाद ही ऑनलाइन ईन्ट्री करना है| अनुमंडल पदाधिकारी सहरसा सदर, अररिया, बिरौल, दरभंगा सदर, नवादा सदर, गया सदर के द्वारा ऑनलाइन इन्ट्री में बेहतर कार्य किया गया है| जबकि मुंगेर, दानापुर, पुर्णिया सदर आदि अनुमंडलों को कार्य में प्रगति लाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये गये हैं |
इस बैठक में विभाग के विशेष सचिव,उपेन्द्र कुमार के द्वारा कहा गया कि लॉगइन के लिए लगातार प्रयास करते रहे| आईटी मैनेजर के द्वारा लॉगइन में आने वाली समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई| राशन कार्ड के लिए प्राप्त सभी आवेदनों को प्रमाणित करने के बाद 15 अगस्त 2026 तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment