Home झारखंडSIR में उम्र संबंधी विसंगतियों की भरमार, पिता-पुत्र की उम्र का अंतर भी संदेह के घेरे में

SIR में उम्र संबंधी विसंगतियों की भरमार, पिता-पुत्र की उम्र का अंतर भी संदेह के घेरे में

by Munna Pathak

झारखंड: धनबाद जिले में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया जारी है| इस दौरान मतदाताओं को नोटिस जारी कर दस्तावेजों के आधार पर मतदाता सूची में उनका नाम रखने या हटाने की कार्रवाई की जा रही है|इस दौरान उम्र के अंतर से जुड़ी विसंगतियां भी सामने आ रही हैं| टोमेटेड सिस्टम ने माता-पिता और संतान, दादा-दादी और पोते-पोतियों के साथ ही भाई-बहनों की उम्र के अंतर के आधार पर लोगों को नोटिस भेजे गए हैं| इस विसंगति को देखते हुए निरसा प्रखंड में उम्र में अंतर को लेकर सैकड़ों लोगों को नोटिस भेजे गए है| इस तरह के मामले खासकर छह से अधिक बच्चों वाले अभिभावकों के सामने आए हैं|एसआईआर के नियमों के तहत माता-पिता और संतान के बीच उम्र का अंतर 15 वर्ष से कम नहीं होना चाहिए| संतान और उसके दादा-दादी की उम्र में 40 साल से कम का अंतर भी मान्य नहीं है|इसी तरह दो संतानों के बीच नौ माह से कम का अंतर सिस्टम में स्वीकार नहीं होता है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment