पटना: बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत) से भारतीय विदेश सेवा 2011 बैच के सात अधिकारियों ने लोकभावन में मुलाकात की| मुलाकात करनेवालों में- कुमार गौरव, नवीन कुमार,आकाश गुप्ता,मनुस्मृति, डॉ.राजीव रंजन,नीतेश कुमार एवं तविषी बहल पांडेय शामिल थीं|मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने बिहार की बौद्ध एवं सांस्कृतिक विरासत,नालंदा की ज्ञान परंपरा,नये स्वरूप में नालंदा विश्वविद्यालय का पुनरूद्धार और राज्य की सामरिक महत्ता पर चर्चा की|उन्होंने कहा कि बिहार की भौगोलिक स्थिति और सीमावर्ती राज्य के रूप में इसकी अहमियत को देखते हुए इसे एक अलग नजरिए से समझने की जरूरत है|उन्होंने कहा कि ज्ञान शक्ति का एक बड़ा साधन है और हमारे राजनयिकों को देशहित में इसका बेहतर इस्तेमाल करना चाहिए|राज्यपाल ने विदेशों में रह रहे बिहार के लोगों की क्षमता का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें बिहार के विकास से जोड़ने की जरूरत है,इस दिशा में बिहार फाउंडेशन महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है|उन्होंने फाउंडेशन को और मजबूत बनाने तथा प्रभावी नेतृत्व विकसित करने पर जोर दिया| राज्यपाल ने बिहार में उच्च शिक्षा के विकास के लिए किये जा रहे पहलों का उल्लेख किया|इस दौरान अधिकारियों ने विभिन्न मुद्दों पर सवाल पूछे, जिनका राज्यपाल ने जवाब दिया|इस अवसर पर राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह एवं राज्यपाल सचिवालय के पदाधिकारीगण उपस्थित थे|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!