Home बिहारधान अधिप्राप्ति के लिए चावल मिलरों के निबंधन की अवधि 15 नवंबर तक बढ़ी

धान अधिप्राप्ति के लिए चावल मिलरों के निबंधन की अवधि 15 नवंबर तक बढ़ी

by Munna Pathak

पटना: खरीफ विपणन मौसम 2026-27 में राज्य के किसानों से धान अधिप्राप्ति को गति देने तथा धान की मिलिंग की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने चावल मिलरों के निबंधन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 से बढ़ाकर 15 नवंबर 2026 कर दी है| विभाग ने इससे संबंधित सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि विस्तृत अवधि के दौरान चावल मिलरों का निबंधन अनिवार्य रूप से कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें|विकेन्द्रीकृत अधिप्राप्ति योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन मौसम 2026-27 में राज्य में धान अधिप्राप्ति 1 नवंबर 2026 से प्रारंभ किया जाना प्रस्तावित है| अधिप्राप्त धान की समानांतर रूप से मिलिंग कराकर चावल तैयार करने के लिए पर्याप्त संख्या में चावल मिलरों का निबंधन एवं उनका भौतिक सत्यापन भी आवश्यक है|विभागीय जानकारी के अनुसार, चावल मिलरों का निबंधन 16 अगस्त 2026 से ई-सहकारी पोर्टल (https://esahkari.bihar.gov.in)) से प्रारंभ है| ज्ञात हो कि गत वर्ष कुल 868 चावल मिलों का निबंधन कराया गया था, इस वर्ष अभी तक 608 मिलों के द्वारा निबंधन कराया जा चुका है| धान अधिप्राप्ति प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए विभाग ने निबंधन की अवधि विस्तारित करने का निर्णय लिया है, ताकि अधिक से अधिक चावल मिलरों का निबंधन समय पर पूरा हो सके और अधिप्राप्त धान की मिलिंग में किसी प्रकार की बाधा न हो|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment