पटना: बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना एवं Bharat Cares (SMEC Trust), IBM SkillsBuild–Country Partner के बीच समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर समारोह 16 सितंबर 2026 को विश्वविद्यालय के सभागार में CSRBOX के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) तथा Bharat Cares IBM Skills Build–Country Partner के प्रबंध निदेशक,भोमिक शाह एवं बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के कुलसचिव, डॉ. प्रदीप कुमार ने हस्ताक्षर किए| इस अवसर पर विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव,हिमांशु शर्मा भी उपस्थित रहे| समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह में बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के कुलपति, प्रो. सुरेश कांत वर्मा, प्रशिक्षण एवं नियोजन पदाधिकारी,नीरज कुमार सहित विश्वविद्यालय के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे|
इस समझौता ज्ञापन का उद्देश्य IBM एवं उद्योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में शिक्षकों एवं छात्रों को व्यावहारिक एवं उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण, नवाचार एवं परियोजना-आधारित सत्र, Hackathons, प्रशिक्षण तथा कौशल विकास कार्यक्रम निःशुल्क उपलब्ध कराना है| इसके साथ ही छात्रों के लिए Job Ready Skills विकसित करने, IBM Skills Build कार्यक्रमों के माध्यम से रोजगार एवं करियर संबंधी अवसरों का सृजन करने, ज्ञान एवं संसाधनों के आदान-प्रदान तथा लाभार्थियों की क्षमता निर्माण के लिए संयुक्त रूप से कार्य करना है| यह सहयोग बिहार के तकनीकी शिक्षण संस्थानों में उद्योग-अकादमिक समन्वय, कौशल विकास, नवाचार तथा रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है}
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!