Home बिहारगृह विभाग के प्रधान सचिव ने की विभिन्न प्रशाखाओं की समीक्षा

गृह विभाग के प्रधान सचिव ने की विभिन्न प्रशाखाओं की समीक्षा

by Munna Pathak

पटना : गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार की अध्यक्षता में गृह विभाग की विभिन्न प्रशाखाओं के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई| बैठक में विभाग से संबंधित विभिन्न लंबित मामलों एवं महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई| समीक्षा के क्रम में असेंबली प्रश्न, सूचना का अधिकार (RTI), भू-समाधान डैशबोर्ड, CPGRAM, NHRC, ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड सहित विभिन्न प्रशाखाओं से संबंधित लंबित मामलों की स्थिति की समीक्षा की गई|

प्रधान सचिव ने सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया| उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से प्राप्त जन शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निष्पादन ऑनलाइन माध्यम से सुनिश्चित किया जाए, ताकि शिकायतों के निष्पादन में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं समयबद्धता बनी रहे| उन्होंने विशेष रूप से छात्रों से संबंधित लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया| इस संबंध में प्रधान सचिव ने संबंधित पदाधिकारियों एवं आईटी कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया| बैठक में गृह विभाग के विशेष सचिव अनिल कुमार चौधरी, विशेष सचिव क्षत्रनील सिंह, विशेष सचिव सह प्रभारी निदेशक, अभियोजन सुधांशु कुमार चौबे, अपर सचिव कुंदन कुमार, निदेशक, सैनिक कल्याण ब्रिगेडियर मृगेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव कमल नयन, विशेष कार्य पदाधिकारी आदित्य कुमार झा सहित विभाग के अन्य पदाधिकारी-र्मी उपस्थित थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment