पटना : कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि राज्य में उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, सभी किसानों को उनकी अवश्यकता के अनुरूप उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है| किसानों को निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप समय पर एवं उनकी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है| श्री सिन्हा ने कहा कि किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है|उर्वरक की उपलब्धता, आवंटन एवं बिक्री की जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक लगातार निगरानी की जा रही है| जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारी के माध्यम से उर्वरक वितरण व्यवस्था पर सतत नजर रखी जा रही है| कृषि मंत्री ने किसानों से अपील की कि उर्वरक से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या अथवा शिकायत होने पर वे अपने जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी अथवा प्रखंड कृषि पदाधिकारी से संपर्क करें| इसके अतिरिक्त किसान हेल्पलाइन सेंटर के माध्यम से भी अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं|
उन्होंने कहा कि फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर (FCO) के प्रावधानों के अनुरूप उर्वरक वितरण व्यवस्था को और अधिक सुचारू एवं प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है| इसके तहत थोक विक्रेताओं को खुदरा विक्रेता के रूप में तथा खुदरा विक्रेताओं को थोक विक्रेता के रूप में कार्य करने की अनुमति प्रदान करने के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है| इससे किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी और वितरण व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकेगा| कृषि मंत्री ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में उर्वरक की उपलब्धता एवं बिक्री पर सतत निगरानी बनाए रखें तथा यह सुनिश्चित करें कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध हो|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!