Home बिहारवर्षा कालीन गन्ना रोपाई से किसानों को होगा दोहरा लाभ

वर्षा कालीन गन्ना रोपाई से किसानों को होगा दोहरा लाभ

by Munna Pathak

पटना : बिहार के गन्ना किसानों की आमदनी बढ़ाने के साथ ही उत्पादन में वृद्धि के लिए गन्ना उद्योग विभाग आधुनिक तरीके से वर्षा कालीन अवधि में गन्ना की खेती कराने की तैयारी शुरू कर दिया है| ताकि वर्षा कालीन समय में रोपे गए गन्ना से फरवरी में उसका बीज तैयार हो और उसकी खूंटी से नवम्बर-दिसंबर तक दूसरी फसल तैयार हो जाए| इस तरह की खेती से गन्ना किसानों को एक वर्ष में दोहरा लाभ होगा| विदित हो कि राज्य सरकार ने नई चीनी मिलों और संचालित पुरानी चीनी मिलों को पर्याप्त मात्रा में गन्ना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गन्ना विस्तार कार्यक्रम शुरू किया है, जिससे बिहार में गन्ना की खेती का विस्तार किया जा सके| इसको देखते हुए गन्ना उद्योग विभाग द्वारा वर्षा कालीन गन्ना की खेती करने की तैयारी की जा रही है, जिससे कि वर्षा कालीन अवधि में लगाए गए गन्ने से फरवरी माह में उसका बीज तैयार हो और किसानों को उसका लाभ मिले\ उसके बाद नवंबर-दिसंबर तक खूंटी से तैयार हुए गन्ना फसल से भी किसानों को आय होगा| इस तरह से किसान एक बार गन्ने की रोपाई से बीज उत्पादन के साथ ही रैटून फसल के माध्यम से अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सकेंगे| गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार इस साल रीगा, हसनपुर, मझौलिया और प्रतापपुर चीनी मिल क्षेत्रों में वर्षा कालीन गन्ने की रोपाई को बढ़ावा दिया जा रहा है| वहीं अन्य क्षेत्रों में किसानों को वर्षा कालीन गन्ना रोपाई के लाभ एवं उचित फसल प्रबंधन के संबंध में जागरूक किया जा रहा है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment