पटना: राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सहकारिता विभाग अंतर्गत आने वाले बिहार के सभी सहकारी समितियां एवं कार्यालयों द्वारा “हर घर तिरंगा-2026 का व्यापक स्तर पर आयोजन किया जा एः है| ताज्य्भर के जिला स्तरीय सहकारी बैंक, पैक्सों एवं अन्य सहकारी संस्थानों द्वारा 10 अगस्त सोमवार को बाइक रैली निकालकर आमजनों को जागरूक करने का प्रयास किया गया| पंचायत स्तर पर तिरंगा यात्राएं निकली गयीं, जिनमें सहकारिता विभाग से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सहकारी समिति के सदस्यों ने भी बड़ी संख्या में इस रैली में अपनी सहभागिता दी|
सभी जिला मुख्यालयों के महत्वपूर्ण चौक-चौराहों से गुजरती हुई बाइक रैली एवं तिरंगा यात्रा लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहीं| अगले एक सप्ताह में विभाग द्वारा जिला एवं पंचायत स्तर पर विविध जागरुकता कार्यक्रमों का संचालन प्रस्तावित है, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रदर्शनी, रंगोली, सेल्फी विद तिरंगा इत्यादि मुख्य रूप से शामिल हैं| सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव के अनुसार, राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहकारिता विभाग का महत्वपूर्ण योगदान है| हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से गांव-गांव तक आमजन में देशभक्ति की भावना का संचार करने का प्रयास किया जा रहा है| विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप 17 अगस्त 2026 तक इस अभियान को संचालित किया जा रहा है|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!