Home खेल-खिलाड़ीखेलों से बिहार की प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच: प्रेम कुमार

खेलों से बिहार की प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच: प्रेम कुमार

by Munna Pathak

पटना: बिहार विधान परिषद् के ऐनेक्सी सभागार में आयोजित एक समारोह के दौरान ‘ब्रह्म्भट्ट युवा जागरण खेल महाकुंम्भ सीजन-03’ की आधिकारिक ट्रॉफी का अनावरण करते हुए बिहार विधान सभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने आयोजक मंडल को बधाई देने के साथ ही सभी खिलाडियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की| समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है| कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से युवा खेल के क्षेत्र में भी बिहार और पूरे भारत का नाम वैश्विक पटल पर रोशन कर सकते हैं|उन्होंने विशेष रूप से युवा खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ खेलने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ युवा ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं| बिहार में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बस आवश्यकता इन्हें सही समय पर पहचानने और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की है|

डॉ. प्रेम कुमार ने केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों को रेखांकित करते हुए कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में देश भर में खेल संस्कृति को अभूतपूर्व बढ़ावा मिल रहा है| ‘खेलो इंडिया’ जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों के माध्यम से गांव और कस्बों के युवाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने के बेहतरीन अवसर मिल रहे हैं| इसी तर्ज पर एनडीए सरकार के तहत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, जिससे राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का उचित मंच मिल रहा है| इस गरिमामय आयोजन में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी,मंत्री मदन सहनी,संजय सिंह पूर्व सचिव,बिहार क्रिकेट एसोसिएशन,आयोजन अध्यक्ष मनीषा देवी, उपाध्यक्ष डॉ राजू कुमार भट्ट ,सचिव डीके पॉल, संयुक्त सचिव कुमार विनय,कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी चंद्रभूषण भट्ट सहित अनेक प्रबुद्धजन, खेल प्रेमी एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित थे|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment