Home बिहारकामगारों की सुरक्षा पर जोर, जोखिम के आधार पर जांचे जाएंगे कारखाने

कामगारों की सुरक्षा पर जोर, जोखिम के आधार पर जांचे जाएंगे कारखाने

by Munna Pathak

पटना: बिहार में कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग ने कारखानों के निरीक्षण की व्यवस्था में बदलाव करने का निर्णय लिया है| इस निर्णय के तहत राज्य में संचालित कल-कारखानों को जोखिम के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा| उच्च जोखिम वाले कारखानों की जांच विभाग के वरिष्ठ अधिकारी करेंगे, जबकि मध्यम जोखिम वाली इकाइयों का सुरक्षा ऑडिट पैनलबद्ध विशेषज्ञों से कराया जाएगा|विभाग का उद्देश्य कारखानों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देना और संभावित दुर्घटनाओं को रोकना है| इसके लिए कारखानों में जोखिम के स्तर के अनुसार निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट की व्यवस्था की जाएगी|
तीन श्रेणियों में बंटेंगे कारखाने:
विभाग ने कारखानों को निम्न, मध्यम और उच्च जोखिम की श्रेणियों में बांटने का निर्णय लिया है| सबसे कम जोखिम वाले कारखानों को निम्न जोखिम श्रेणी में रखा जाएगा, इससे अधिक जोखिम वाली इकाइयां मध्यम और सबसे अधिक जोखिम वाली इकाइयां उच्च जोखिम श्रेणी में शामिल होंगी|निम्न जोखिम वाले कारखानों का विभागीय अधिकारी नियमित निरीक्षण नहीं करेंगे| हालांकि, किसी कारखाने में गंभीर दुर्घटना होने पर उसे निम्न जोखिम श्रेणी से हटाकर दूसरी श्रेणी में रखा जा सकता है|
उच्च जोखिम वाली इकाइयों की होगी गहन जांच:
उच्च जोखिम वाले कारखानों में विभाग के वरिष्ठ अधिकारी जाकर जांच-पड़ताल करेंगे| निरीक्षण के बाद रिपोर्ट विभागीय सचिव और श्रमायुक्त को सौंपी जाएगी| इस श्रेणी में शामिल कारखानों की सुरक्षा व्यवस्था की गहनता से जांच की जाएगी, ताकि खामियों की पहचान कर आवश्यक सुधार सुनिश्चित किए जा सकें|वहीं, मध्यम जोखिम वाले कारखानों की सुरक्षा ऑडिट थर्ड पार्टी यानी विभाग में पैनलबद्ध विशेषज्ञों के माध्यम से कराई जाएगी| इससे कारखानों में सुरक्षा मानकों के अनुपालन का आकलन किया जा सकेगा| विभाग की इस व्यवस्था से निरीक्षण प्रक्रिया को जोखिम के अनुरूप संचालित करने और कामगारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलने की उम्मीद है|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment