Home बिहारबिहार से दूसरे राज्यों की बसों के टिकट अब मोबाइल ऐप पर

बिहार से दूसरे राज्यों की बसों के टिकट अब मोबाइल ऐप पर

by Munna Pathak

पटना: बिहार से दूसरे राज्यों की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बिहार सरकार ने बेहतर पहल की है| अब दूसरे राज्यों के लिए सरकारी बस का टिकट भी मोबाइल ऐप के माध्यम से यात्री घर बैठे आसानी से बुक कर सकेंगे| इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) जल्द ही वेयर इज माई बस ऐप लॉन्च करने जा रहा है, जिस पर नगर सेवा,अंतरजिला और अंतर्राज्यीय सभी बसों की जानकारी और टिकट बुकिंग की सुविधा एक ही जगह मिलेगी| पटना से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल जैसे प्रमुख राज्यों के लिए चलने वाली बसों की बुकिंग को ऐप से जोड़ा जाएगा| यात्री घर बैठे सीट पसंद कर टिकट बुक कर सकेंगे और ऑनलाइन पेमेंट भी कर पाएंगे, ऐप में टिकट कैंसिलेशन और रिफंड की सुविधा भी उपलब्ध होगी|

ट्रेन की तरह दिखेगी बस की लाइव लोकेशन:
इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत लाइव ट्रैकिंग होगी, यात्रियों को सरकारी बसों की लोकेशन ट्रेनों की तरह लाइव दिखेगी| बस कहां है और बस स्टैंड पहुंचने में कितना समय लगेगा, इसकी सटीक जानकारी मोबाइल पर ही मिल जाएगी| इससे यात्रियों को स्टॉप पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा, यह सुविधा बसों में लगे जीपीएस के जरिए संभव होगा| साथ ही रूट और किराए की जानकारी भी एक क्लिक में यात्रियों को उपलब्ध होगी|

Have any thoughts?

Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!

You may also like

Leave a Comment