पटना: राज्य सरकार ने कायाकल्प अभियान के तहत बिहार के सभी जिलों को कुल 275 करोड़ रूपये उपलब्ध कराया है| इस राशि से सरकारी विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं के विकास और आधारभूत संरचना से जुड़े कार्यों को गति देने की योजना है| इसके तहत प्रत्येक प्राथमिक विद्यालय को 30 से 40 हजार रुपये, जबकि प्रत्येक उच्च विद्यालय को 50 हजार रुपये दिए गए हैं|शिक्षा विभाग ने इस राशि के उपयोग को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं| निर्देश के अनुसार, 30 अक्टूबर से पहले सभी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित कर प्रस्तावित कार्यों का अनुमोदन कराना अनिवार्य होगा| इसके लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया है|
कायाकल्प अभियान के तहत उपलब्ध कराई गई राशि से विद्यालयों में जरूरत के अनुसार विकास कार्य कराए जा सकेंगे| विभाग का जोर है कि विद्यालय प्रबंध समितियों की बैठक में प्रस्तावित कार्यों पर चर्चा कर उन्हें मंजूरी दी जाए, ताकि राशि का उपयोग निर्धारित उद्देश्यों की पूर्ति के लिए किया जा सके|
Have any thoughts?
Share your reaction or leave a quick response — we’d love to hear what you think!